अपराध की गलियों में उतरा कानून का कहर, कहीं झोले में शराब तो कहीं जुबान में दहशत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

अपराध की गलियों में उतरा कानून का कहर, कहीं झोले में शराब तो कहीं जुबान में दहशत

पुलिस ने धर दबोचा, 8 पर लगा गुंडा एक्ट

10 लीटर महुआ शराब समेत व्यापारी गिरफ्तार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की पवित्र धरती पर जब अपराध व आतंक की परछाइयाँ फैलने लगीं, तब पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में दो मोर्चों पर एकसाथ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उन चेहरों पर शिकंजा कसा जो समाज में भय और अराजकता फैलाने में लगे थे। एक ओर जहाँ अपराध की दुनिया में दहशत का पर्याय बन चुके आठ अपराधियों के विरुद्ध यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्यवाही कर उन्हें पाबंद किया गया, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी जबरदस्त कार्रवाई की गई। पहाड़ी थाना क्षेत्र में रामानन्द, रैपुरा से देवराज उर्फ बड़कू शुक्ला, बहिलपुरवा से देवकुमार यादव, मारकुण्डी से धर्मेन्द्र प्रजापति, राजापुर से प्रशान्त चौबे उर्फ विष्णुकान्त, सरधुवा क्षेत्र से नीरज

पुलिस गिरफ्त में अवैध शराब का आरोपी

उर्फ पप्पी और शिवबालक सिंह तथा भरतकूप से लवलेश पाण्डेय- इन सभी अपराधियों पर संबंधित थानों की पुलिस टीमों ने गुण्डा एक्ट की धाराएं लगाते हुए उनका नाश्ता जेल की रोटियों में बदल दिया। वर्षों से आम जनता को आतंकित करने वाले इन दबंगों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत की लहर दौड़ गई है। वहीं नशे के सौदागरों पर भी पुलिस ने कहर बरपाया। सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने दुर्गेश सोनकर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ, सरैया चौकी प्रभारी रामअधार सिंह ने शिवबालक सिंह को 25 पाउच देसी शराब के साथ और बरगढ़ थाना प्रभारी अमरेश तिवारी ने श्रीनाथ कोल को 25 क्वार्टर मस्तीहू ब्रांड की शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages