कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना कोई भी कार्य असंभव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना कोई भी कार्य असंभव

पार्टी और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास

बांदा, के एस दुबे । भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के अतर्रा मण्डल में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष को फूल मलाओं से लाद दिया गया। अपने स्वागत भाषण में भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्माराम शुक्ला व राममूर्ती शुक्ला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक कर्मठ, ईमानदार, लगनशील, हर वर्ग में अपनी पहचान बनाये रखने वाले व सभी के प्रिय कार्यकर्त्ता को जिलाध्यक्ष कि जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद है वर्तमान जिलाध्यक्ष संगठन को आगे बढ़ाने व मजबूती

अतर्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए भाजपाई

प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह पूरा प्रयास करेंगे कि वे पार्टी व कार्यकर्ताओं के हर कार्य में खरा उतरें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना कोई कार्य करना असंभव है क्योंकि कार्यकर्ताओ ही पार्टी कि रीढ़ है इसलिए सभी लोग अपने को जिलाध्यक्ष मानते हुए कार्य करें और पार्टी को मजबूत बनाने में उनका सहयोग करें l स्वागत समारोह में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उदितनारायण द्विवेदी , मण्डल महामंत्री दीनदयाल मिश्रा, पालिकाध्यक्ष अतर्रा संगीता निराला, आत्माराम शुक्ला, द्वारिका लखेरा, ओमप्रकाश गौतम, वेद निराला, विष्णुदेव तिवारी, दिनेश गुप्ता, भारत सिंह , चतुर सिंह, शिवा सोनी, अजय पाल, पवन सोनी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages