तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे  । मटौंध थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गुरुवार की रात थाना मटौन्ध पुलिस को दौलतपुर-मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय बार्डर पर गश्त व चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा व्यक्ति को पकड़कर चेकिंग की गई तो

थाना पुलिस की गिरफ्त में युवक।

उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम चंद्रजीत यादव उर्फ बउवा पुत्र बैजनाथ निवासी दौलतपुर मजरा दुरेड़ी थाना मटौंध बताया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भूरागढ़ अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल अश्वनी उपाध्याय, आशुतोष राजपूत शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages