बड़ोखर ब्लाक में आयोजित किया गया कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा आयोजित किये जा रहे माता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी ब्लाकों व नगर पालिकाओं में पंचायत प्रतिनिधि व महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। सदर विधानसभा के नगर पालिका परिषद के अलावा बड़ोखर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पुण्यश्लोक देवी अहिल्यादेवी होल्कर भारतीय इतिहास कि उन महान नारियों में हैं जिन्होंने नारी शक्ति , प्रशासनिक दक्षता , और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में अंकित है l उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर एक साधारण परिवार में जन्मी बालिका हैँ जो भगवान की उपासक रहीं हैँ l वह एक ऐसी न्यायप्रिय रानी थीं जिन्होंने जीवनभर धर्म के मार्ग का अनुसरण किया l उन्होंने कश्मीर से
![]() |
| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी |
लेकर कन्याकुमारी तक खंडित हुए मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही सनातन संस्कृति के गौरव को पुनरजीवित करने का कार्य भी किया l रानी अहिल्याबाई आदर्श शासन की शिल्पकार रही हैँ जिसके तहत उन्होंने वर्ष 1767 में महेश्वर में हाथकरघा आधारित कुटीर उद्योग स्थापित किया l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा की भारतवर्ष की महिलायें प्रतिभावान एवं सशक्त है जिसको आधार मानते हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में आतंकवाद को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिन्दूर अभियान चलाया l रानी अहिल्याबाई ने अपने सम्पूर्ण जीवन में अपने राज्य की प्रजा का पोषण किया हम सभी को उनके प्रेरणादाई प्रशंगों को शहर एवं गावों तक पहुँचाने में सहयोग करना चाहिए l कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू , पालिकाध्यक्ष मालती गुप्ता बासु , जिला संयोजक धर्मेन्द्र त्रिपाठी , विनोद जैन ने भी सम्बोधित किया l इसी प्रकार ब्लाक तिंदवारी व जसपुरा में पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह , ब्लाक महुआ में पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, बिसंडा मेंपूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, नरैनी में पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे, बबेरू में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कमासिन में पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे l महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, अंकित बासु, मण्डल अध्यक्ष दक्षिणी राजेश गुप्ता रज्जन, उत्तरी राजेश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना ,दुर्गा प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया।


No comments:
Post a Comment