कानपुर, प्रदीप शर्मा - केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को भागवत गीता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को न केवल राजनीतिक रूप से, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी जागरूक और सशक्त बनाना था। उन्होंने कहा कि आज जब हम राष्ट्र निर्माण के महान लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं, तब यह आवश्यक है कि हमारी सोच और कार्यशैली दोनों नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रेरित हों। भागवत गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि कर्म, भक्ति और ज्ञान का अद्वितीय समन्वय है जो हर कार्यकर्ता को समाज सेवा के लिए एक नई दृष्टि देता है।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हमारे कार्यकर्ताओं में यदि धर्म और दर्शन की गहरी समझ होगी, तभी वे समाज में सच्चे परिवर्तन के वाहक बन सकेंगे कार्यक्रम में शिवराम सिंह ने पार्टी
कार्यकर्ताओं को भागवत गीता की प्रतियाँ वितरित कीं। कार्यकर्ताओं ने भागवत गीता को एक मूल्यवान उपहार मानते हुए जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें संगठनात्मक कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से भागवत गीता के श्लोकों के पाठ के साथ हुआ जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, गोपाल मिश्रा, तेज़बहादुर,अंकुर गुप्ता, अन्वेष शुक्ला, पप्पू पंडित ,मधु तिवारी, बिंदू गोयल, रोली तिवारी, सुरेश मोदी,रंभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment