आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 22, 2025

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय के लगाए उद्घोष

फतेहपुर, मो. शमशाद । आपरेशन सिंदूर की सफलता व देश के सैनिकों का आभार जताए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन लगातार किया जा रहा है। नगर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। मंडल अध्यक्ष रितेश गुप्ता उर्फ सोल्डी की अगुवई में नगर दक्षिण में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में बच्चा तिवारी ने शिरकत की। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपाई व आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के उद्घोष लगाते हुए आपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों का आभार जताया गया।

तिरंगा यात्रा में भाग लेते नगर दक्षिण के कार्यकर्ता।

यात्रा की अगुवई कर रहे मंडल अध्यक्ष श्री सोल्डी ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा सैलानियों पर किए गए हमले के जवाब में मोदी सरकार के निर्देशन में आपरेशन सिंदूर चलाया गया। जिसमें पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में देश के सैनिकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होने कहा कि यदि अब भी पाकिस्तान न सुधरा तो उसे नक्शे से मिटाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जसवंत गिहार, नईम अहमद, अखिलेश सिंह, नीरज सिंह, राहुल शिवहरे, राजेन्द्र भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages