सम्मेलन में अहिल्याबाई की जीवनी पर डाला प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

सम्मेलन में अहिल्याबाई की जीवनी पर डाला प्रकाश

बांदा, के एस दुबे । अतर्रा कस्बे के एक मैरिज हॉल अतर्रा ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि विधायक नरैनी ओममणी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता निराला मौजूद रहे। कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह मंडल प्रभारी गिरिजेश तिवारी मंडल कार्यक्रम

सम्मेलन में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।

संयोजक दीनदयाल द्विवेदी नगर कार्यक्रम संयोजक ममता मिश्रा कार्यक्रम का संचालन अर्जुन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मंच द्वारा नगर पालिका में महिला कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला कर्मियों को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया। सभी वक्ताओं ने अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वेद निराला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शुक्ला, दिनेश गुप्ता, अनिल सैनी, द्वारका लखेरा जिला संयोजक सहकारिता उदित नारायण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages