संगठन सृजन का लिया संकल्प
अब हर गली में गूंजेगा हाथ का नारा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को चित्रकूट जिले के खरसेड़ा गांव की दलित बस्ती में गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया। बस्ती में पूर्व प्रधान राम कृपाल के आवास पर इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने अल्प कार्यकाल में ही देश को तकनीकी व लोकतांत्रिक मजबूती की राह पर आगे बढ़ाया। संचार क्रांति, 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार, और पंचायती राज जैसे ऐतिहासिक फैसले उनकी दूरदृष्टि के प्रमाण हैं। बताया कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशन पर गांव-गांव चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पार्टी को ग्राम और मंडल स्तर पर पुनः संगठित और मजबूत बनाना है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का सशक्त होना अनिवार्य है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य रंजना बराती ने कहा कि राजीव गांधी ने गरीब, मजदूर और नौजवानों के हित में कई योजनाएं
![]() |
| खरसेड़ा की चौपाल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी |
चलाईं। पंचायतों में भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को गांव तक पहुंचाया। वहीं पूर्व प्रधान रामकृपाल ने कहा कि राजीव गांधी जैसे नेता ने दलितों और वंचितों के लिए जो कार्य किए, वे ऐतिहासिक हैं। हमें उनके कामों को जन-जन तक पहुंचाना है। चौपाल में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को अवसर मानते हुए यह संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव में मजबूत करेंगे। इस मौके पर अवधेश करवरिया, विजय मणि त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश राम, भवन पप्पू, मातादीन, रामबाबू, छोटेलाल, जयचंद्र, राजवती, मीरा देवी, सीमा, माया देवी, कौशल्या देवी, सुमित्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment