जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को दिया प्रमाण पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 22, 2025

जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को दिया प्रमाण पत्र

शैक्षिक भ्रमण से लौटने पर हुआ सम्मान

फतेहपुर, मो. शमशाद । इसरो की अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष उपयोगिता केन्द्र में दो दिवसीय भ्रमण कर वापस जनपद लौटते दो छात्रों को जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बताते चलें कि व्योमिका स्पेस अंतरिक्ष प्रयोगशाला के माध्यम व जिला प्रशासन के सहयोग से दस व ग्यारह मई को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय शैक्षिक प्रमाण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य कंपोजिट विद्यालय बेनी हरसिंहपुर विकास खण्ड तेलियानी के चयनित विद्यार्थी अभिनव पटेल व आशीष कुमार को शिक्षक रीतेश पटेल के साथ इसरो की अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष उपयोगिता केन्द्र में होने

शैक्षिक भ्रमण से लौटे छात्रों को प्रमाण पत्र देते जिला पंचायत अध्यक्ष।

वाली गतिविधियों की जानकारी देना था। उसके साथ-साथ समूह को देश के सबसे बड़े साइंस सेंटर का भी भ्रमण कराया गया। जहां उन्होने नवीन टेक्नालाजी को देखा। जिसमें रोबोट गैलरी, एक्वेरियम, अंतरिक्ष गैलरी शामिल है। भ्रमण के आखरी दिन इसरो के निदेशक नीलेश एम0 देसाई से भी मुलाकात की। उन्होने चन्द्रयान-3, आगामी योजना चन्द्रयान-4 व चन्द्रयान-5 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण से वापस लौटने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने दोनों बच्चों को प्रमा पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी, बीईओ राजेश कटियार के अलावा गोविन्द यादव भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages