संविधान बचाओ सम्मेलन में गूंजी लोकतंत्र की पुकार, चित्रकूट की धरती बनी जनसंघर्ष का अखाड़ा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

संविधान बचाओ सम्मेलन में गूंजी लोकतंत्र की पुकार, चित्रकूट की धरती बनी जनसंघर्ष का अखाड़ा

कांग्रेस के बैनर तले हुआ ऐतिहासिक आयोजन

ग्राम से लेकर नगर तक उतरेगें कांग्रेसी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की तपोभूमि शुक्रवार को एक बार फिर लोकतांत्रिक जागरण की साक्षी बनी, जब जिला मुख्यालय कर्वी के एक धर्मशाला में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्रों पर माल्यार्पण से आरंभ इस कार्यक्रम ने जनसंवेदना व जनसंघर्ष की एक नई मशाल प्रज्वलित की। इस ऐतिहासिक सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को दुर्बल करने का षड्यंत्र रच रही है। संविधान, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है, आज सत्ता की लोलुपता के कारण खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस अलोकतांत्रिक कृत्य का हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडे ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने की इस लड़ाई को राष्ट्रव्यापी जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्राम्यांचलों से लेकर नगरों तक एकजुट होकर

सम्मेलन में बैठे कांग्रेसी

लोकतंत्र की रक्षा में उतरें। सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती रंजना बराती लाल पांडे ने ओजस्वी स्वर में कहा कि भाजपा की रची जा रही संविधान परिवर्तन की कुटिल साजिश को कांग्रेस जन किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। स्पष्ट किया कि अब हर गाँव, हर गली में कांग्रेस जन संविधान के संदेश को लेकर पहुँचेंगे, जन-जन को जागरूक करेंगे, और लोकतंत्र की नींव को और भी मजबूत करेंगे। इस मौके पर अवधेश करवरिया, अनिल कुमार गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, विजय मणि त्रिपाठी, सविता पाल, कालीचरण राजपूत, समते अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages