धर्म, सेवा और सुशासन की प्रतीक थी रानी अहिल्याबाई - डॉ. दिनेश शर्मा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 21, 2025

धर्म, सेवा और सुशासन की प्रतीक थी रानी अहिल्याबाई - डॉ. दिनेश शर्मा

कानपुर, प्रदीप शर्मा - रानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक महान प्रशासक और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं, बल्कि उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, सेवा और न्याय का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने समय में महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण और मंदिरों के पुनर्निर्माण के माध्यम से भारतीय संस्कृति को संजोकर रखा। देशवासी रानी अहिल्याबाई की वीरगाथा को जरूर सुनें। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ.दिनेश शर्मा ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर केशव नगर स्थित मुख्यालय में भाजपा दक्षिण द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में कहीं।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने रानी अहिल्याबाई के जीवन, कार्य और योगदान के बारे में बताया।


उन्होंने कहा कि आज का भारत रानी अहिल्याबाई जैसे आदर्श नेतृत्व की प्रेरणा से मार्गदर्शन लेकर चल रहा है। डॉ. शर्मा ने युवाओं से रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से सीख लेकर समाज के उत्थान में योगदान देंने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर सोमनाथ तक अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को  नेस्तनाबूद करने की खुशी में भारत माता की जय के नारे लगवाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं संचालन गणेश शुक्ला ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, परोपकार और समर्पण की मिसाल है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य आज की पीढ़ी को उनके महान व्यक्तित्व से परिचित कराना है।  संगोष्ठी में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। संगोष्ठी में सांसद रमेश अवस्थी, पं बालचंद्र मिश्र, प्रमिला पांडेय, स्वप्निल वरुण, महेश त्रिवेदी, अरुण पाठक, सुरेश अवस्थी, रघुनंदन भदौरिया, जय प्रकाश कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख विजय रत्ना तोमर, अनीता त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, रीता शास्त्री, मनीष त्रिपाठी, वीरेंद्र दिवाकर , हरिजीवन, अंकुर गुप्ता, मोहित दुबे, बीएल पांडे, प्रवीण गुप्ता, केपी सिंह, राम कुमार शुक्ला, के के बाजपेई, ज्योति शुक्ला,आदित्य पोद्दार, आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages