अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित भाजपा कार्यालय में लगी प्रर्दशनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 24, 2025

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित भाजपा कार्यालय में लगी प्रर्दशनी

विधायकों के साथ जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

फतेहपुर, मो. शमशाद । केन्द्रीय व प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश पर पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत शनिवार को जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल व अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के साथ  जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। प्रर्दशनी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सचित्र वर्णन किया गया। लोगों ने गैलरी व सभागार में उद्धरित चित्रों का गहराई से अवलोकन किया। विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि आज से तीन सौ वर्ष पूर्व संसाधन शून्य होने के बावजूद अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा अनगिनत लोककल्याण के कार्य किये गये। जो हम सभी को प्रेरित करते हैं। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि देश में जिस तरह से मुगल आक्रांताओं द्वारा हमारी संस्कृति को बर्बाद करने का कुत्सित प्रयास

भाजपा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायकगण व भाजपा जिलाध्यक्ष।

किया गया था उस सांस्कृतिक व धार्मिक बिगड़ी व्यवस्था सुधारने को लेकर अहिल्याबाई द्वारा सम्पूर्ण देश में मन्दिरों का जीर्णाद्धार कराया गया। उनके तत्कालीन प्रयासों के कारण ही आज देश में नहीं अतिपु विश्व में भारतीय धर्म संस्कृति से लोग प्रभावित हैं। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व उपस्थित लोगों को प्रर्दशनी गैलरी व सभागार में लेकर बिन्दुवार दृश्यता कराई। कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह रिंकू लोहारी व सहसंयोजक डॉ अतुल त्रिवेदी द्वारा उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण व पटका पहनाकर स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 31 मई को आने वाले 300 वें जन्मदिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन जिला व विधानसभा स्तर पर आयोजित होने हैं।ं नगरीय निकाय स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में अभियान संयोजक पुष्पराज पटेल, सहसंयोजक अर्चना त्रिपाठी, रेखा सरोज, ज्योति प्रवीण जिला मंत्री मनोज मिश्रा, शुशील मौर्या, अमित शिवहरे, संजय मोदनवाल, संजय श्रीवास्तव, विनोद चन्देल, स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक श्रीवास्तव, विनोद गौतम, पवन साहू, राजू पाल सहित  पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages