अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में ओमघाट में होगी गंगा आरती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 22, 2025

अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में ओमघाट में होगी गंगा आरती

फतेहपुर, मो. शमशाद । पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मृति में नमामि गंगे द्वारा ओमघाट में भव्य गंगा आरती के आयोजन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सभी को जिम्मेदारियां देकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम अभियान के जिला संयोजक पुष्पराज पटेल ने सभी पदाधिकारियो को ओम घाट में भव्य गंगा आरती के आयोजन को लेकर सभी को जिम्मेदारियां दी। 

भाजपा कार्यालय में बैठक करते पदाधिकारी। 

बैठक में नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल ने बताया कि ओम घाट में 23 मई शुक्रवार को 5.30 बजे गंगा आरती का आयोजन होना है। जिसमें घाट की साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। उन्होंने गंगा आरती में सभी भक्तों को शामिल होने का आवाहन किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, मनोज मिश्रा मनु, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण पटेल, अर्चना त्रिपाठी, सुनिधि तिवारी रेखा सरोज, मनोज सोनी सुरेंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages