ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिंदवारी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
तिंदवारी, के एस दुबे । भारत सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में बुधवार को तिंदवारी में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे। जनता ने भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कस्बे के काली देवी माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा ने बांदा फतेहपुर राष्ट्रीय राज मार्ग से गुजरते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सेना के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि हम सभी भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान पर गर्व करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार और सेना की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह यात्रा सेना को सम्मान देने और आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए निकाली गयी है। इस मौके उन्होंने अपनी राय रखते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की
![]() |
| तिंदवारी में तिरंगा यात्रा में शामिल जलशक्ति राज्यमंत्री व अन्य। |
सराहना की और सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह ऑपेरशन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, रणनीतिक कुशलता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में दोहराया है कि अब किसी भी प्रकार के आतंकवादी कृत्य को राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध की तरह माना जाएगा और उसी गंभीरता से उसका उत्तर भी दिया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की सैन्य ताकत का परिचायक है, बल्कि यह विश्व समुदाय को यह संदेश भी देता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा और उसका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना किसी भी खतरे का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम है। पाकिस्तान को दी गई यह शिकस्त केवल एक सैन्य विजय नहीं अपितु भारत की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक सोच और सैन्य क्षमता को मान्यता दिलाई है। भाजपा नेत्री शीला सिंह, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, चेयरमैन सुधा साहू,जसपुरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह,मटौध चेयरमैन सुधीर सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह जिला मंत्री दिनेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी,राकेश सिंह चौहान, सत्येंद्र प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, जसपुरा मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल, कृष्ण कुमार शुक्ला,राजू सिंह फौजी, ममता त्रिपाठी, आर्या गोस्वामी,चंद्रभूषण सिंह पटेल, अतुल दीक्षित,बृजेंद्र सिंह पटेल, रामप्रकाश प्रजापति,अभिलाष गुप्ता,अरूण सिंह पटेल, ओमप्रकाश मिश्रा,आशीष सिंह चंदेल,अलखनारायण मिश्रा,दीपू सोनी,महानरायण शुक्ला, अनिल सिंह पटेल,रामप्रकाश मिश्र, अमित अवस्थी,उत्कर्ष शुक्ला,अरविंद गिरि,अमित कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बांदा में भी निकाली गई तिंरगा यात्रा
बांदा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में शुक्रवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय सेना ने जिस तरह से अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की और आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया, इससे देश की जनता गदगद है। सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों के अलावा शहर के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment