अहिल्याबाई के कार्यों को पथ मानकर देश को आगे ले जा रहे पीएम : प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 21, 2025

अहिल्याबाई के कार्यों को पथ मानकर देश को आगे ले जा रहे पीएम : प्रकाश

लोकमाता के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत प्रेक्षागृह में हुई कार्यशाला

फतेहपुर, मो. शमशाद । पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला कार्यशाला बुधवार को प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे। श्री पाल ने उपस्थित लोगों को लोकमाता द्वारा तीन सौ वर्ष पूर्व किये गये लोककल्याण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही वृहद वृक्षारोपण कराया गया। राहगीरों को पीने के पानी की सुचारू ढंग से उपलब्ध हो इसके लिए कुंए बावड़ियों का निर्माण किया गया। जमीनी विवादों से मुक्ति के लिए खसरा व्यवस्था को लेकर कार्य किये गये। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा मातृशक्ति को सशक्त बनाने को लेकर समूह के माध्यम से शक्ति प्रदान की गई। महिलाओं द्वारा मिलकर साड़ियों का निर्माण किया गया। देश के चारों शंकराचार्यों द्वारा मिलकर अहिल्याबाई होल्कर के न्याय पथ, धर्म पथ व लोककल्याण पथ को देखकर पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई, जो देश में सिर्फ राजा

प्रेक्षागृह में कार्यशाला को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल।

नल और न्याय पथिक युधिष्ठिर को प्रदान की गई थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को पथ मान कर देश को आगे ले जा रहे हैं। लोकमाता द्वारा कुशलता पूर्वक साहसिक रूप से अपने क्षेत्र की रक्षा की जाती रही। तत्कालीन चोर लुटेरों को उनके द्वारा खुला संदेश दिया गया कि क्षेत्र में गलत कार्य पर सजा तो मिलेगी वहीं नुकसान की भरपाई भी की जायेगी। इसी माडल को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लागू किया है। पूर्व विधायक केके सचान ने भी अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा देश भर में किये गये धार्मिक जीर्णाद्धार पर विचार रखे। कार्यक्रम के क्षेत्रीय सह संयोजक पवन प्रताप सिंह ने भी लोकमाता के कार्यों का बखान किया। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायक जीवनकाल से सीख लेने का आहवान किया। कहा कि उनके विचारों को जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम में जिला संयोजक पुष्पराज पटेल, कार्यक्रम संयोजक मनोज मिश्रा व प्रदीप गर्ग, अभियान सह संयोजक अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा सुशीला मौर्य, जिला महामंत्री उदय लोधी, नीरज सिंह, रामप्रताप सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, ज्योति प्रवीण, ओम मिश्रा, पुष्पा पासवान, अजय सिंह रिंकू लोहारी, अतुल त्रिवेदी, पवन मिश्रा, अनुज दीक्षित, अमित शिवहरे, नितिन सिंह, विक्रम सिंह, नीरज बाजपेई, विजय प्रताप सिंह, सुनिधि तिवारी, विनोद गौतम, आदित्य अग्निहोत्री, धर्मवीर भदौरिया, अरूण लोधी, दीपक द्विवेदी, राजबहादुर पासवान, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन साहू, अवनीश मौर्य, राम महेश निषाद, साहिल शर्मा, चन्द्रभान पासवान, रितिक पाल, कल्पना सिंह, सुनीता गुप्ता, भोले पाल भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages