मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों के कार्यक्रमों में श्रमिकों के अधिकारों व संघर्षों पर जोरदार चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 1, 2025

मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों के कार्यक्रमों में श्रमिकों के अधिकारों व संघर्षों पर जोरदार चर्चा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । विश्व मजदूर दिवस के मौके पर जिले भर में श्रमिकों के अधिकारों और उनके संघर्षों को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुए। जनवादी महिला समिति चित्रकूट व ग्रामीण मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जनसभा की गई, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने असंगठित मजदूरों के पंजीकरण को लेकर एक अभियान का ऐलान किया और आगामी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की। वहीं, व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री शानू गुप्ता ने मजदूरों को सम्मानित करते हुए उनके संघर्षों को सराहा व मजदूर दिवस की अहमियत को उजागर किया। भौंरी में आयोजित जनसभा में कॉ रूद्र प्रसाद मिश्र ने मजदूरों के

मजदूर दिवस पर मजदूरों का उत्साह बढाते

ऐतिहासिक संघर्षों को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दुनिया में प्रकृति को छोड़कर जो कुछ भी हमारी आँखों को दिखता है, वह मजदूरों और किसानों की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने 1886 में शिकागो में हुए हे-मार्केट आंदोलन का जिक्र करते हुए बताया कि यह दिन केवल छुट्टी का नहीं, बल्कि शोषण के खिलाफ संघर्ष की शपथ का दिन है। आगे बताया कि वामपंथी पार्टियाँ ही मजदूरों की वास्तविक लड़ाई लड़ रही हैं और अब मजदूरों और किसानों को एकजुट होकर शोषणकारी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना होगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव का. अमित यादव ने कर्वी के पार्टी कार्यालय में गोष्ठी में बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में मजदूरों का
मजदूर दिवस पर मजदूरों का उत्साह बढाते

शोषण किया जा रहा है और असंगठित मजदूरों का पंजीकरण भी श्रम विभाग में नहीं हो रहा है। बताया कि 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में चित्रकूट के मजदूर भी शामिल होंगे, जो श्रम विभाग की योजनाओं और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन करेंगे। शंकर बाजार में व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री शानू गुप्ता ने मजदूर दिवस पर दर्जनों मजदूरों को सम्मानित किया। उन्होंने श्रमिकों को साफी पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। गुप्ता ने कहा, ष्मजदूर हमारी ताकत हैं, और हमें उनके संघर्षों को पहचानना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages