नीतियों से प्रभावित होकर थामा काग्रेस का दामन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 22, 2025

नीतियों से प्रभावित होकर थामा काग्रेस का दामन

बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवबली सिंह द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अमन, राशिद अली, मोहम्मद साहिल, घनश्याम प्रसाद सेन का माल्यार्पण किया गया और कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने तिरंगा की पट्टिका डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र हित में राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष द्वारा किए जा रहे कार्यों व पार्टी की नीतियों से सर्व समाज काफी प्रभावित हैं। वह तेजी के साथ कांग्रेस से जुड़ रहा है।

कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी

देशवासी इस बात को जानते और मानते हैं कि कांग्रेस वह पार्टी है जो सभी का सम्मान करती है और देश के चतुर्मुखी विकास के साथ साथ संसद में ज्वलंत मुद्दों को उठाने का काम करती है। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, बी. लाल वर्मा, राजेश गुप्ता पप्पू, रमेश चंद्र गुप्ता, अशरफ उल्ला, केपी सेन, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages