पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, 11 किलो गांजा बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, 11 किलो गांजा बरामद

अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेहंडा गांव में करता था गांजा की खेती

बांदा, के एस दुबे । गांजा की खेती करने वाले को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 3.65 किलोग्राम सूखा और 11.84 किलोग्राम हरा गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि गुरुवार को देर शाम थाना अतर्रा पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान देर शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरहेंडा में एक व्यक्ति मानसिंह अवैध गांजे की खेती करता है, उसे सूखाकर अवैध रुप से बिक्री भी करता है, इस समय वह कहीं बेचने जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम बरहेंडा में मौके पर जाकर व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर

गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त

बताया कि वह अपने घर के अन्दर अवैध रुप से गांजे की खेती किया करता है, उसमें से कुछ गांजे के पेड़ सूखाकर उसकी बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से मौके पर 3.65 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा तथा अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम बरहेंडा उसके घर के अन्दर हाते से 11.84 किलोग्राम अवैध हरे गांजे के पेड़ बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त का नाम मान सिंह पुत्र रामसिंह निवासी बरेहंडा थाना अतर्रा पुलिस ने बताया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ऋषिदेव सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीती यादव, कांस्टेबल शुभम सिंह, कृष्णकांत व राजेश कुमार शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages