कालिंजर थाने के मूड़ी गांव में हुई थी हत्या की घटना
बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कालिंजर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव पहुंचा। वहां पर मृतक अजय खंगार के परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि वह मामले की रिपोर्ट सपा सुप्रीमों को सौंपेंगे। मालूम हो कि अजय खंगार की गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसकी जानकारी तथा शोककुल परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गया और इसकी रिपोर्ट तैयार कर विस्तृत जानकारी कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला
![]() |
| मृतक परिजनों से बातचीत करते सपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य। |
अध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा, सांसद कृष्णा पटेल, राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, विधायक विशंभर सिंह यादव, एमएलसी डॉक्टर मान सिंह यादव, पूर्व मंत्री दादू प्रसाद, प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार, पूर्व प्रत्याशी किरण वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नरैनी विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव,जिला महासचिव एजाज खान, जिला मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, इंद्रजीत यादव, विवेक बिंदु तिवारी, सुनील कुशवाहा, राजबहादुर कुशवाहा, जुगल किशोर जाटव, सुमन दिवाकर, मौसमी कोटiर,ज्ञान सिंह यादव, विक्रम खेंगर,अशोक खेंगर, नंद किशोर आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment