निशुल्क पुष्य नक्षत्र स्वर्ण प्राशन संस्कार कैम्प का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

निशुल्क पुष्य नक्षत्र स्वर्ण प्राशन संस्कार कैम्प का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक द्वारा शुक्रवार को  निशुल्क पुष्य नक्षत्र स्वर्ण प्राशन संस्कार कैम्प का आयोजन आरोग्य क्लिनिक लालबंगला स्वास्थ्य केंद्र सी. एस. जे एम यूनिवर्सिटी कानपुर एवं राजकीय बाल गृह कल्याणपुर कानपुर मे किया गया।  इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य डॉ.वंदना पाठक ने 130 बच्चों का निशुल्क स्वर्ण प्राशन  किया जिसमें सभी बच्चो और उनके अभिभावकों को वर्षा ऋतू एवं  और इस ऋतु में क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे मे जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ.वंदना पाठक ने उपस्थित अभिभावकों और लोगों को ऋतु के अनुसार आहार-विहार और रोगों से बचाव पर परामर्श दिया। उन्होंने कहा की वर्षा ऋतु में हल्का और सुपाच्य भोजन जैसे मूंग दाल, खिचड़ी ,हरी सब्जियां जैसे लौकी, तरोई ,भिंडी, परवल इत्यादि का सेवन करना चाहिए एवं भोजन पकाने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए तथा


तला -भुना और अधिक मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए |इस ऋतु में नाशपाती, पपीता ,अनार जैसे मौसमी फल लाभकारी होते हैं। स्वर्णप्राशन संस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि आयुर्वेद की यह विधा बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर है। संस्कार की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रचलित 16 संस्कारों में से एक संस्कार है। यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास में विशेष योगदान करता है। जिन बच्चों यह संस्कार नियमित रूप होता है, उनमें मौसम और वातावरणीय प्रभाव के कारण होने वाली समस्याएं अन्य बच्चों की अपेक्षा कम देखी गयी हैं। स्वर्णप्राशन में प्रयुक्त होने वाली औषधि स्वर्ण भस्म, वच, गिलोय, ब्राह्मी, गौघृत, मधु आदि द्रव्यों के सम्मिश्रण से बनाया जाता है। उन्होंने कहा बच्चों को नियंत्रित करने के लिए डांटना, पीटना आदि भी उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। अतः बच्चों को प्यार से समझाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मौसम के अनुसार फल और सब्जियों के सेवन के साथ-साथ स्वच्छता स्नेहपूर्ण लालन पालन पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर राजकीय बाल  ग्रह की शिक्षिका सुमन उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages