भाजपा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

भाजपा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भारतीय जनता पार्टी रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी। पार्टी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बूथों तक पौधे पहुंचाने के लिए भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने शुक्रवार को मण्डल अध्यक्षों को पौधे वितरित किए।  जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता रविवार को अपने अपने बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन करेंगे और संगोष्ठी कर डॉ मुखर्जी के जीवन परिचय और उनके संघर्षों के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि बूथों के अध्यक्ष अपनी अपनी बूथ कमेटी अन्य कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ अपने अपने निवास स्थान वाले बूथों पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के


मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी मां के नाम पर पौधा लगाएंगे और अपनी मां के साथ सेल्फी लेकर सरल ऐप पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा 11,6200 पेड़ लगाएगी जिसके अंतर्गत पार्टी के सभी 1162 बूथों पर दस दस पौधे लगाएंगे। इस अवसर पर राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, वंदना गुप्ता, बिट्टू परिहार , दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, दीपू पासवान, संजीव बेरी, प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages