रामसंस स्टेनलेस का समाजसेवी ने किया उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

रामसंस स्टेनलेस का समाजसेवी ने किया उद्घाटन

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के लखनऊ बाईपास स्थित पुलिस चौकी के निकट रामसंस स्टेनलेस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी शमीम वारसी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि मो. शमीम वारसी ने प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए समाज को लाभ देने के लिए कार्य करने की आशा व्यक्त की। साथ ही कहा कि जनपद में बेहद कम दाम में अच्छे से अच्छा उत्पाद उपलब्ध कराने का काम करेंगे। संचालक मोहम्मद मोहसिन वारसी ने बताया कि उनके यहां स्टील फेब्रिकेशन से संबंधित गेट ग्रिल जंगला, दरवाजा, शटर, गियर वाला स्टील एल्युमीनियम टीन शेड

शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करते समाजसेवी शमीम वारसी। 

आधुनिक कारीगरों के द्वारा बनाया जाता है। साथ ही जेएसएल जिंदल के सभी सामान थोक रेट पर उपलब्ध होंगे जिससे जनपद वासियों को अपने घरों के निर्माण के लिए बेहद कम दाम पर वस्तुएं उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद डा अशोक पटेल, मनोज तिवारी, कमलेश गुप्ता, बृजेश सोनी, यासीन वारसी, अनवर वारसी, जीशान, सभासद मोहम्मद आफताब, मोहम्मद फैसल, कासिम वारसी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages