पीड़ित परिवारों से गांव मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

पीड़ित परिवारों से गांव मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

खागा के चढ़ुवाइन गांव में टीला ढहने से हुई थी तीन मौत

फतेहपुर, मो. शमशाद । खागा तहसील के गांव रायपुर भसरौल के मजरे चदुवाइन का डेरा में मिट्टी का टीला ढहने से हुई तीन मौतों पर उनके शोक संतृप्त परिवारों से मिलने आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल उनके गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल को मृतकों के परिवारीजनों ने रोते हुए अपना हाल बताया। मृतक राम दुलारे पासवान की पत्नी दुर्गी पासवान ने बताया कि आज तक उन्हें कोई भी सरकारी लाभ प्राप्त नहीं हुआ। कालोनी पास न होने के कारण बरसात में भी जर्जर मिट्टी के घरों में रहने को मजबूर है जो किसी भी समय ढह सकता है। अब घर का मालिक चले जाने से निवाले के लिए भी मोहताज होना पड़ेगा। यही हाल मृतक शिव मोहन यादव व रमेश धोबी के परिवार का भी देखने को मिला जिससे

पीड़ित परिवारीजनों को ढाढंस बंधाते कांग्रेसी।

कांग्रेस नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर अविलंब कार्यवाही की मांग की। प्रतिनिधि मंडल से जानकारी प्राप्त कर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज से पैंतीस वर्ष पहले गए कांग्रेस शासन के बाद आई विभिन्न सरकारों ने खोखले वादे कर केवल जनता को गुमराह किया है जिसका नतीजा यह है कि दूरवर्ती गांवों में पहुंचने का मार्ग तक नहीं है अन्य सुविधाएं तो सोच से दूर की बातें हैं। उन्होंने कहा कि दुखद घटना में आहत परिवारों को उचित लाभ के लिए अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गिहार, पप्पू पाल, असगर अली, अरविंद सिंह, शबनम शेख, माधुरी रावत, सलीम शेख, ओम प्रकाश कोरी, मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages