सड़कें बनीं गटर, गलियां बनीं दलदल
गंदगी के खिलाफ जनता की हुंकार
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कभी स्वच्छ भारत अभियान की मिसाल बनने की उम्मीद रखने वाली बौद्ध विहार कालोनी, आज खुद गंदगी की दलदल में फंसी हुई है। नये भाजपा कार्यालय से जेपी इंटर कॉलेज तक फैली नहर पूरी तरह से कूड़े-कचरे और मिट्टी से पट चुकी है। स्थिति यह हो गई है कि कालोनी की नालियों का पानी अब नहर में जाकर निकलने की बजाय सड़कों, गलियों और घरों के बाहर जमा हो रहा है। हालात बद से बदतर हो चले हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अब तक केवल मूक दर्शक बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कालोनीवासियों का सब्र अब टूट चुका है। 20 मई को वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल शुक्ला, पूर्व रेलवे ऑडिटर जयगोपाल सिंह, पत्रकार राजेन्द्र पटेल, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, जिला अस्पताल के प्रोफेसर डॉ रामकिशोर शुक्ला,
![]() |
| मौके पर जांच करते अधिकारी |
अध्यापक दिनेश शुक्ला, बैंक अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित अन्य नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष को एक संयुक्त आवेदन सौंपा, जिसमें दो प्रमुख मांगें रखी गईं- पहली, कि नहर की जेसीबी से तत्काल सफाई कराई जाए और दूसरी, कि बौद्ध विहार कालोनी में एक नियमित सफाईकर्मी की नियुक्ति की जाए। जनता का कहना है कि नगर पालिका स्वच्छता को लेकर केवल भाषणों और प्रचार में सक्रिय दिखती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसकी उदासीनता और निष्क्रियता आम जनता को बदबू, बीमारियों और बेबसी में धकेल रही है। सवाल है कि जब नगर पालिका को स्पष्ट रूप से लिखित सूचना दी गई है, तो फिर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या नागरिकों को इंसाफ पाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा? वहीं इस संबंध मेे जिम्मेदार अधिकारी से बात नही हो पाई। प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी की अगुवाई में विकास की समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें चित्रकूट। जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने की। प्रभारी मंत्री ने साफ शब्दों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का
![]() |
| कूड़े-कचरे और गंदगी से पटी पडी नहर |
लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे और किसी भी योजना या कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार योजनाएं आमजन तक पारदर्शिता के साथ पहुंचनी चाहिए। उन्होंने राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम योजना, बीज डीबीटी, मातृत्व शिशु स्वास्थ्य योजना, कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पेंशन योजना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौशाला संचालन जैसे मुद्दों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था की समीक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने जनपद की रैंकिंग और पुलिस के कार्यों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने दो टूक कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत रहनी चाहिए और जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य सहित अन्य मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment