अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने हेतु लोगों को जागृत किया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने हेतु लोगों को जागृत किया

डॉ डी. एस. गुप्ता. वरिष्ठ फिजिशियन, चेस्ट रोग विशेषज्ञ 

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी - बुंदेलखंड  के चैतन्य हॉस्पिटल में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध  डॉक्टर डी, एस,गुप्ता वरिष्ठ फिजीशियन एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने क्लीनिक में स्टाफ के साथ योगा किया और कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग किया और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा कि आप लोग योग करें योग उतना ही जरूरी है, जैसे जल ही जीवन है, वैसे ही आज योग भी जीवन का महत्व पूर्ण अंग बन चुका है। योग अपने जीवन में इतना महत्वपूर्ण है योग आज का नहीं है योग युगांतर से चला रहा है, परंतु लोग उसको करते नहीं थे


योग को हर व्यक्ति को अपने जीवन की दिनचर्या में समय देना चाहिए कि हमें इस समय योग करना है, और अपने अपने परिवार का सभी को योग कराना है, योग से बहुत सी बीमारियां नष्ट हो जाती हैं योग में बहुत बड़ी ताकत है। आज योग का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है हमारे सबके प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने और बाबा रामदेव के प्रयास से हमारे प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी ने विश्व में एक इतिहास रच दिया है 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। करीब 191 देश में आज योग लोगों ने किया और योग के लाभों को जन-जन तक पहुंचाया। इस सप्ताह पर डॉक्टर साहब के ऑफिस स्टाफ एवं अन्य लोग आकर योग के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages