सीएसए कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई योग मैराथन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 20, 2025

सीएसए कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई योग मैराथन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा शासन के निर्देशानुसार योग मैराथन स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम का आयोजन कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह के निर्देशन एवं अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सामने से किया गया। जिसमें तीनों महाविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, दुग्ध प्रौद्योगिकी


महाविद्यालय एवं मत्स्य के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियो ने भी मैराथन में प्रतिभाग किया। मैराथन आयोजक सत्येंद्र पाल,शारीरिक शिक्षा निदेशक द्वारा मैराथन के परिणाम घोषित किए गए जिसमें प्रथम स्थान पर प्रशांत तिवारी डेरी टेक्नोलॉजी, द्वितीय स्थान पर लीलाधर कंप्यूटर साइंस और तृतीय स्थान पर रुद्र पाठक कृषि इंजीनियरिंग के छात्र रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages