जीवन को संतुलित बनाकर अनुशासन देता है योग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

जीवन को संतुलित बनाकर अनुशासन देता है योग

जसपुरा, के एस दुबे । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ब्लॉक सभागार जसपुरा में भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी, और क्षेत्र के सम्मानित जन एकत्र होकर योग के माध्यम से स्वास्थ्य और संयम का संदेश दिया।मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी धनराज कुटार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन को संतुलन और अनुशासन देता है।" इस मौके पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी गुरुप्रसाद (एडीओ पंचायत), एडीओ आईएसबी,

जसपुरा में योगाभ्यास करते हुए लोग।

सचिव अभिनेद्र, और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, सीरजध्वज तिवारी, राकेश कुमार (प्रधानाचार्य), छेद्दू सिंह, तथा ब्लॉक जसपुरा के कई कर्मचारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। योग प्रशिक्षकों द्वारा कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages