नेत्र रोगियों का परीक्षण कर वितरित की दवा व चश्मा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

नेत्र रोगियों का परीक्षण कर वितरित की दवा व चश्मा

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । बुधवार को किशनपुर नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला फतेहपुर एवं उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगर किशनपुर द्वारा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह के नेतृत्व में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के कुशल डॉक्टर के नेतृत्व में निःशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आठ सौ नेत्र रोगियों का नेत्र शिविर में नेत्र परीक्षण किया गया। जिनके नेत्र जांचोपरांत दवा की जरूरत थी उनको जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि द्वारा दवा निशुल्क वितरित की गई। नेत्र चिकित्सा शिविर में जिन नेत्र रोगियों को नजदीक का देखने में दिक्कत थी उसको निशुल्क नजदीक के चश्मे जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह द्वारा वितरित किए गये। सर्राफ

शिविर में मरीजों का नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक।

एसोसिएशन से रोहित अग्रवाल, व्यापार मंडल किशनपुर राजू मिश्र द्वारा जांचोपरांत नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की। शिविर में दों सौ से ज्यादा निशुल्क नजदीक के चश्मे वितरित किए गए। नेत्र रोगियों को आंख में दवा डालने हेतु लगभग पांच सौ दवा वितरण हुआ। पचास से ज्यादा नेत्र परीक्षण में मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण हेतु सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड चित्रकूट के लिए भर्ती किया गया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के कुशल डॉ गंऊलाल मिश्र के नेतृत्व में किशनपुर कस्बे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में अर्जुन अनुरागी आप्टीशियन बिहारी विश्वकर्मा डाक्टरो की टीम ने नेत्र परीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages