बदौसा, के एस दुबे । सावन माह में भूत भावन भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने को जोश उमंगे मार रहा है। चित्रकूट से जल लेकर निकले कावड़ियों का आज स्व दीनानाथ पांडे महाविद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। 500 कावड़ियों का जत्था डीजे के धुनों में पूरे उत्साहित हो कर थिरकते हुए नजर आ रहे थे। सुबह से कावड़ियों का आना जाना शुरू हो गया था। दोपहर का भोजन करने के बाद ये जत्था 4 बजे रवाना हो गया कावड़ियों के साथ 5 से साल के
![]() |
| रवाना होने के पूर्व इकट्ठा कांवड़िया। |
10 बच्चे पूरे उत्साहित हों कर जलाभिषेक करने के लिए निकले थे जो सोमवार को भी बांबेशर बांदा में जाकर जलाभिषेक करेंगे। कावड़ियों के साथ चल रहे कुलदीप नामदेव ने बताया की 540 लोगों ने आरोग्यधाम चित्रकूट से जल लेकर निकले हैं, जो सावन माह के दूसरे सोमवार को बामदेवेश्वर बांदा में जलाभिषेक करेंगे। इसके पहले सरकार के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सुभाष चंद्र वर्मा गौरव मिश्रा दिनेश कुमार यादव मिथलेश यादव कावड़ियों की सुरक्षा पर उनके साथ चल रहे थे। हर-हर-बम-बम का जयघोष् गुंजायमान हो रहा था।


No comments:
Post a Comment