खेत में मेड़ बांधने को लेकर चले लाठी डंडा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 18, 2025

खेत में मेड़ बांधने को लेकर चले लाठी डंडा

एक महिला सहित चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । खेत में मेड बांधने को लेकर किसानों के दो गुट में मारपीट हो गई। दोनों ओर से हुई मारपीट में महिला किसान सहित चार लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा ब्लॉक के अंतर्गत गांव रैपुरवा में खेत में मेड बधने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर लाठी डंडा व धारदार हथियार चलने शुरू हो गए। जिसमें एक पक्ष से विकास उम्र 28 वर्ष पुत्र जगदीश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अमर सिंह उम्र

अस्पताल में उपचार कराने आए घायल।

65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय सुखराम उम्र 25 वर्ष पुत्र अमर सिंह सदाकाली उम्र 55 वर्ष पत्नी अमर सिंह घायल हो गई। परिवार के लोगों सभी घायल पुलिस के पास पहुंचे और दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी लान सिंह ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट होने से दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages