कांवड़ियों का जत्था धर्मनगरी के लिए रवाना, जोरदार स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 18, 2025

कांवड़ियों का जत्था धर्मनगरी के लिए रवाना, जोरदार स्वागत

बोल बम कांवड़िया समिति 711 कांवड़ियां मंदकिनी नदी से जाएंगे जल

पर्वत पर विराजमान बामदेवेश्वर शिव का सोमवार को होगा जलाभिषेक

बांदा, के एस दुबे । हर-हर-बम-बम के जयघोष के साथ शुक्रवार को 711 कांवड़ियों का जत्था धर्मनगरी चित्रकूट के लिए गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। इलाकाई लोगों ने कांवड़ियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम भाई भी मौजूद रहे। मंदाकिनी नदी का जल कांवड़ में भरकर लाने के बाद सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को धर्मनगरी चित्रकूट के लिए रवाना हो गया। रेलवे स्टेशन से कांवड़िया ट्रेन के जरिए चित्रकूट पहुंचेंगे और वहां से मंदाकिनी नदी का जल कांवड़ में भरकर 90 किलोमीटर

खुटला इलाके से चित्रकूट के लिए रवाना होते कांवड़िया और मौजूद लोगों की भीड़।

पैदल यात्रा कर अतर्रा पहुंचेंगे। इसके बाद बांदा के लिए प्रस्थान करेंगे। सावन माह के दूसरे सोमवार को पर्वत पर विराजमान बामदेवेश्वर शिव का मंदाकिनी नदी के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। हर-हर महादेव बोल बम ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप नामदेव ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। समाजसेवी राजकिशोर सोनी ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। खुटला चौराहे पर मौला बक्स ने कांवड़ियों को जलपान कराया। नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू, आशीष, नफीस, मुन्ना सौदागर, रमूल, हनीफ, सुलेमान, जावेद के अलावा खुटला इलाके के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मालूम हो कि सावन माह में प्रतिवर्ष भगवान भोलेनाथ का मंदाकिनी नदी के जल से जलाभिषेक किया जाता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages