हौसला महिला प्रेरणा संकुल समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित
बाँदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बबेरू ब्लाक स्तर पर गठित हौसला महिला प्रेरणा संकुल समिति की वार्षिक आमसभा ब्लाक सभागार में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों की लगभग 452 महिला समूह की सदस्य मौजूद रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल रहे। ब्लाक सभागार में आयोजित संकुल संघ की वार्षिक आमसभा की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। वंदना तुलसा देवी ने की। अतिथियों के स्वागत के उपरांत संकुल संघ की अध्यक्ष मंजूलता द्वारा आमसभा के बारे में जानकारी दी गई। सचिव अनीता ने संकुल की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि इसमें 402 स्वयं सहायता समूह के 5126 परिवार सम्मिलित हैं। इसमें लगभग चार करोड़ 70 लाख सीआईएफ के तहत धनराशि समूह को एवं 57
![]() |
| आमसभा में मौजूद लोग |
लाख 65 हजार की धनराशि रिवाल्विंग फंड को उपलब्ध कराई है, जिसका समूह द्वारा आपसी लेन देन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लखपति दीदी द्वारा अपनी कहानी, अपनी जुबानी बताई गई। इसमें संध्या, सरोजा, गोमती, फूलकली ने आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं मिशन शक्ति के बारे में संचालित योजनाओं और हेल्प नंबरों की भी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एवं ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने के लिए प्रेरित किया। समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी, अनिल श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक हिमांशु, दीनबंधु, विष्णु, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment