बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत बधनियापुरवा अमवा बिसन्डा में असगठित मजदूर मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार कोराष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगर के आदेशानुसार जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल तस्करी, बचपन बचाओ आंदोलन, स्वास्थ्य शिक्षा, और जीरो प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद जी ने श्रम विभाग से अपना रजिस्ट्रेशन कराने और इसका लाभ लेने
![]() |
| मजदूरों को जानकारी देते हुए पदाधिकारी। |
की अपील की। श्रम विभाग की सुमंगला योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत की जोड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जैसे राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, और आवास आदि की जानकाररीदी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद जी ने किया। इस दौरान सक्रिय सदस्य सदस्य पूरन प्रसाद वर्मा, लला रमेश, अवधेश, गीता, राजा, शियारानी, और ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment