न्यायमूर्ति का किया जोरदार स्वागत, कार्यकाल की हुई सराहना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 4, 2025

न्यायमूर्ति का किया जोरदार स्वागत, कार्यकाल की हुई सराहना

न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूल मालाओं से लादा

बांदा, के एस दुबे । न्यायमूर्ति बनने के बाद  देवेंद्र सिंह प्रथम के आगमन पर जिला न्यायालय परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष एवं गर्व की अनुभूति व्यक्त की। श्री देवेंद्र सिंह प्रथम पूर्व में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बांदा के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने सरलता, सौम्यता, कर्मनिष्ठा और सभी कर्मचारियों से आत्मीय संबंध बनाए रखे, जो आज भी सबके हृदय में बसे हैं। सोमवार को उनके बांदा से प्रस्थान के अवसर पर जिला जज आवास पर एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें

न्यायमूर्ति का स्वागत करते हुए न्यायाधीश

विशेष न्यायाधीश (एस सी एसटी) डॉ. विकास श्रीवास्तव सहित अनेक न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. विकास श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि वह हमेशा याद आएंगे। उनका स्नेह और आशीर्वाद ने हम सभी को प्रेरित किया है। कार्यक्रम में मुन्नीलाल वर्मा, मनोज जैन (प्रशासनिक अधिकारी), रोआब आलम अभिलेख अधीक्षक, शिवम् आर्य प्रशासनिक सहायक सहित सभी कर्मचारियों ने न्यायमूर्ति को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages