मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 6, 2025

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण

भाजपाइयों ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा

बांदा, के एस दुबे । मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान, एमएलसी व पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में पार्टी के बीएलए (बूथ लेबल एजेंट) की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय रहकर मतदाताओं का पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार कार्य करें। जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना लोकतंत्र की बुनियाद है। इस अभियान का उद्देश्य भारत के वास्तविक

बैठक को संबाेधित करते जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत।

नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाना है। बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 25 नवंबर तक तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में पद यात्राएं निकाल कर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बताया कि सदर विधान सभा क्षेत्र में यात्रा 19 नवंबर को खुरहंड से निकाली जाएगी। लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान, एमएलसी चुनाव, पदयात्रा अभियान में संगठन बूथ से लेकर मंडल और जिले कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, मतदाता पुनरीक्षण अभियान जिला संयोजक उत्तम सक्सेना, जिला मंत्री पंकज रैकवार, अनीता शुक्ला, दिलीप तिवारी आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages