डिपो से दिल्ली तक आवाज
बस स्टेशन पर गूंजा लोकतंत्र
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूटधाम क्षेत्र के बस कर्मियों की ताकत और एकजुटता का नया अध्याय शुक्रवार बाँदा बस स्टेशन पर लिखा गया, जब उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, चित्रकूटधाम क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह और सुदामा प्रसाद कुशवाहा की देखरेख में बाँदा, महोबा, राठ, हमीरपुर और चित्रकूट डिपो इकाइयों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई। वर्ष 2025-26 के लिए नवगठित कार्यकारिणी में ओमप्रकाश गुप्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष, रणविजय सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, और मोहर खाँ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। क्षेत्रीय मन्त्री की जिम्मेदारी पवन कुमार गुप्ता को सौंपी गई, जबकि सुनील कुमार दोहरे कोषाध्यक्ष और मेघा
![]() |
| चित्रकूटधाम क्षेत्र में बनी रोडवेज कर्मचारियों की नई टीम |
पाण्डेय लेखा परीक्षक नियुक्त हुए। महिला प्रतिनिधित्व में तृप्ति गुप्ता, रचना सिंह, आशादेवी जैसी कर्मठ परिचालिकाएँ शामिल रहीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सदस्य और विशेष आमंत्रित उपस्थित रहे। कार्यकारिणी गठन के साथ ही कर्मचारियों ने ऐलान किया कि अब उनकी आवाज और मजबूती से गूंजेगी- रोडवेज कर्मियों का हक और सम्मान किसी से कम नहीं।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment