लोक अदालत में सुलह-समझौते से किया गया वादों का निस्तारण
बांदा, के एस दुबे । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद एवं तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को आयोजन किया गया, जिसका उद्धाटन जिला जज अल्पना ने दीप प्रज्जवलित कर किया। लोक अदालत में कुल 1,17,257 वादों का आपसी सुलह-समझौते द्वारा निस्तारण किया गया, जिसमें 7,00,45,961 रुपए अर्थदण्ड वसूल किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश अल्पना द्वारा सिविल व किमिनल के चार वाद निस्तारित करते हुए 500 रुपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। संजीव कुमार सिंह प्रथम, पीठासीन
![]() |
| लोक अदालत का शुभारंभ करतीं जिला जज अल्पना। |
अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 61 वाद निस्तारित करते हुए 19637000 रुपए बीमा कम्पनियों से पीड़ित पक्षों को दिलाया गया। प्रदीप सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा 70 वाद निस्तारित किये गये। डाॅ. विकास श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा एक वाद, छोटेलाल यादव अपर जिला जज / ईसीएक्ट द्वारा 405 वाद, प्रफुल्ल कुमार चौधरी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3200 वाद, अर्पिता सिंह सिविल जज सीडि द्वारा 11 वाद, दिव्यकान्त सिंह राठौर अपर सीजेएम रेलवे द्वारा 543 वाद, वरुणा वशिष्ठ प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 64 वाद, विन्नी बाल्यान सिविल जज जूडि द्वारा 17 वाद, अर्पिता साहू द्वितीय अपर सिविल जज जूडि द्वारा एक वाद, न्यायिक अधिकारी शिवशक्ति हर्ष वर्धन द्वारा 04 वाद, सुधांशु दास द्वारा 13 वाद, पवन सिंह तोमर द्वारा 53 वाद, चारु केन सिविल जज जूडि बबेरु द्वारा 195 वाद, मुनि कुमार सिविल जज जूडि अतर्रा द्वारा 35 वाद, आलोक कुमार वर्मा न्यायाधिकारी नरैनी द्वारा 16 वाद, कौशलकिशोर प्रजापति विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बाँदा द्वारा 10 वाद, सत्यवीर सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बाँदा ने कुल 10 वाद निस्तारित किए गए। सदस्य स्थायी लोक अदालत द्वारा 06 वाद, राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 4733 वाद, उपभोक्ता फोरम द्वारा कुल 14 वाद, पुलिस विभाग, आरटीओ व अन्य विभागों द्वारा कुल 32142 वाद निस्तारित किये गये। इसी प्रकार बैंक द्वारा कुल 1722 वाद, बीएसएनएल द्वारा 165 वाद निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी न्यायिक अधिकारी, द्वारिकेश सिंह मण्डेला, मनोज निगम लाला, रवि शंकर समेत अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।


No comments:
Post a Comment