धर्मनगरी में 17 से शुरु होगा गायत्री साधकों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 14, 2025

धर्मनगरी में 17 से शुरु होगा गायत्री साधकों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : भगवान श्रीराम की तपोभूमि पर देश भर के परिजनों के सहयोग से श्रद्धा संवर्धन विराट 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 17 से 20 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों में सभी जिम्मेदारी बांटी जा चुकी है। फूल व पौधों के बीच हर्बल वातावरण के बीच हवन यज्ञ तैयार हो रहे हैं। इसमें कई गायत्री साधक व आरएसएस के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। रविवार को अक्षय वट यज्ञ स्थल कामतन मार्ग पर कार्यक्रम संयोजक गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि यह चार दिवसीय कार्यक्रम होगा। प्रथम दिवस- 17 दिसंबर विराट कलश यात्रा निकलेगी। इसमें 25 झांकिया, ध्वज पूज्य संतो के निशान, विद्यालयों के घोष, हाथी-थोड़े के साथ स्मरणीय कलश बाबा समापन पर युग संदेश केसाथ दस स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। द्वितीय दिवस 18 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से देश आवाहन विराट 151 कुंडीय यज्ञशाला में हवन पूजन फिर शाम तीन बजे से युग संदेश गीत संगीत अतिथियों का बौद्धिक होगा। तृतीय दिवस 19 दिसंबर को प्रातः आठ बजे से


यज्ञोपवीत आदि संस्कार, विराट 24000 वेदीय दीप महायज्ञ, सायं तीन बजे सुगम संगीत युग संदेश के लिए मुख्य वक्ता विश्वप्रसिद्ध, विश्व धर्म सम्मेलन के भारतीय प्रतिनिधि अनेक सम्मानों से सम्मानित अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रमुख डॉक्टर चिन्मय पंड्या प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वारा और मंत्रियों तथा अनेक राज नेताओं की उपस्थिति रहेगी। चतुर्थ दिवस 20 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से यज्ञ हवन के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति तथा दोपहर एक बजे शांति कुंज के संतों की विदाई एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।  यह यज्ञ सार्वजनिक सर्व कल्याण के लिए आयोजित है। जिसमें सभी जाति वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के निशुल्क भाग ले सकते हैं। संस्कार करा सकते हैं तथा इस पावन यज्ञ में आहुतियां देकर अपने तथा राष्ट्र कल्याण के लिए देव शक्तियों से प्रार्थना करेंगे। इस मौके पर अतुल सिंह, केशव शिवहरे आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages