ब्राह्मण महिला प्रधान की गिरफ्तारी पर मंच ने भरी हुंकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, December 23, 2025

ब्राह्मण महिला प्रधान की गिरफ्तारी पर मंच ने भरी हुंकार

गिरफ्तारी के तरीके पर जताया एतराज

फतेहपुर, मो. शमशाद । ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए असोथर ब्लॉक के सरकंडी ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी को गिरफ्तार करने के तरीके को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार निश्चित एक जांच का विषय है परंतु जिस प्रकार महिला प्रधान पुष्पा द्विवेदी को उनके घर से बिना किसी महिला आरक्षी को साथ लिए घसीट कर लाया गया बहुत ही निंदनीय है। साथ ही ब्राह्मण समाज का घोर अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई के लिए तैयार हैं। 

पत्रकारों से बातचीत करते ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान के पदाधिकारी।

संस्थान के संरक्षक राजेंद्र तिवेदी ने कहा कि जिस प्रकार एक डकैत की तरह ब्राह्मण महिला को उनके घर से पुलिस लाई बहुत ही शर्मनाक है उन्हें कपड़े बदलने तक का समय नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस घृणित घटना के बावत मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से भी शिकायत की जाएगी एवं घटना के विरुद्ध आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के हर ब्राह्मण को आगे आकर इस घटना का विरोध दर्ज करना चाहिए क्योंकि यह ब्राह्मणों की अस्मिता पर सवाल है। देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में आपसी तनाव पैदा करने की यह राजनैतिक साजिश है जिसे ब्राह्मण समुदाय समझ रहा है। इस तरह से किसी महिला की गिरफ्तारी स्वयं ही संशय सिद्ध करती है। इस दौरान संस्थान के नगर अध्यक्ष ब्रज किशोर शुक्ला, शिवाकांत दीक्षित भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages