कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों पर चलने के लिए देशवासी आज भी समर्पित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 28, 2025

कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों पर चलने के लिए देशवासी आज भी समर्पित

महुआ ब्लाक क्षेत्र की गिरवां ग्राम पंचायत में मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोह

बांदा, के एस दुबे  । ग्राम पंचायत गिरवां में रविवार को कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कहा गया कि कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों पर चलने के लिए देशवासी आज भी समर्पित हैं। इसके पूर्व कांग्रेसियों को सम्मानित भी किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा कांग्रेस के आस्थावान कांग्रेसियों का माल्यार्पण कर सम्मान शाल उढ़ाकर श्रीफल देकर हरिशंकर पांडेय, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मेराज खान, राजेन्द्र तिवारी पुलक, रामराज सोनी, उर्मिला रैकवार, भगवानदीन उर्फ पट्टीदार द्विवेदी को सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय के सामने बतलाया कि 1885 में बॉम्बे में 72 जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में ए ओ हयूम द्वारा कांग्रेस की स्थापना की गई, कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि देश की आजादी में महात्मा गांधी,

स्थापना दिवस पर संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित

पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल सरीखे क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के लिए अतुलनीय योगदान दिया गया, साथ ही 1952 से लेकर अब तक कांग्रेस की नीतियां, सिद्धांत, मूल्यों पर चलने के लिए देशवासी आज भी समर्पित हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से महिलाएं अत्यधिक प्रभावित रहीं, देश की आजादी में महिलाओ का योगदान चिर स्मरणीय रहेगा, साथ ही आक्रोश भरे लहजे में उन्होंने कहा केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाकर "जी राम जी" किया गया जो विकृत मानसिकता का परिचायक है, उन्होंने महिलाओ से आवाहन किया कि इस योजना का नाम बदले जाने पर कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन 05 जनवरी 2026 से करने जा रही है, इस आंदोलन में शामिल होकर महिलाएं अपना योगदान दें। कार्यक्रम को पीसीसी मुमताज अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, नसीमा बेगम, उर्मिला रैकवार, गोमती सोनी, राजेन्द्र कुमार, राजू भाई सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने किया जबकि मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई ने आभार जताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages