प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियां को डीएम ने किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 8, 2026

प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियां को डीएम ने किया सम्मानित

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : जनपद के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया था। जिसमें सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेहंदी, योगा व नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में प्राइमरी, जूनियर, सीनियर व सुपर सीनियर के लगभग 20000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 1500 बच्चों को विद्यालय स्तर के और 250 बच्चों को केंद्रीय स्तर के पुरस्कार प्रदान किए गए। इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों में से चयनित 17 बच्चों ने गुरुवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से उनके कार्यालय में वार्तालाप की। इस दौरान डीएम ने सभी बच्चों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वाले बच्चों में खुशी पांडेय ने सामान्य ज्ञान, चित्रकला व मेहंदी


प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके लैपटॉप प्राप्त किया। इसी प्रकार अरुण जायसवाल ने योगा और चित्रकला में लैपटॉप प्राप्त किया। रोशनी कुशवाहा, रागिनी शर्मा व रजत सिंह ने भी लैपटॉप प्राप्त किया। इसी प्रकार रूबी, लक्ष्मी, पूर्णिमा, चंदा देवी व अनुष्का यादव ने स्मार्टफोन प्राप्त किया। इसके अलावा सूरज, गोविंद, बानू, गुजराल आदि ने साइकिल प्राप्त की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages