नाम बदलने में माहिर भाजपा, गांव से रोज़गार छीनने पर आमादा
प्रियंका वाड्रा के जन्मदिन पर बस्ती के लोगों में वितरित किया गर्म कपड़े,मिठाई
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा के जन्मदिन को जनसंवेदना और मज़दूर अधिकारों की आवाज़ बनाते हुए सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम रैपुरवा माफी की आदिवासी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथ पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं विधानसभा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कांग्रेस की ऐतिहासिक योजना मनरेगा को मज़दूरों के लिए गांव में ही रोज़गार की गारंटी बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई उपकार नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा दिया गया कानूनी अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार इस योजना का बजट घटाकर मज़दूरों को बेरोज़गारी की दलदल में धकेल रही है। सत्ता में बैठे लोगों को गरीब की थाली नहीं दिखती, उन्हें केवल योजनाओं के नए नाम और प्रचार नजर आते हैं।
कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा को विकास से ज्यादा नामकरण की राजनीति आती है। जो योजना गांव को आत्मनिर्भर बनाती है, उसी पर सबसे बड़ा वार किया जा रहा है। मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे आदिवासी, दलित और गरीब मज़दूरों पर हमला है। प्रियंका वाड्रा के जन्मदिन पर बस्ती के लोगों को साड़ी, कंबल, गर्म कपड़े और मिठाई वितरित की गई। यह आयोजन दिखाता है कि कांग्रेस की राजनीति सत्ता की नहीं, सेवा और संघर्ष की राजनीति है। अध्यक्षता करते हुए
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह ने दो टूक कहा कि मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस गांव-गांव जाकर मज़दूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। वहीं रंजना बराती लाल पाण्डेय ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को जन्म दिन की बधाई देते हुए सभी का हौंसला बढ़ाया कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए गए बदलाव के बिरोध में गरीबों हक की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर गज्जू प्रसाद फौजी जिला कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सोलंकी बुद्ध विलास उर्फ शास्त्री ब्लॉक सचिव रामेश्वर यादव पहाड़ी ब्लाक का अध्यक्ष रामकृपाल वर्मा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह चौहान आदि प्रमुख लोग मौजूद है।


No comments:
Post a Comment