सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल प्रजापति का पार्टीजनों ने किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल प्रजापति का पार्टीजनों ने किया स्वागत

कैंप कार्यालय में हुआ बैठक का आयोजन

बांदा, के एस दुबे । मंगलवार को समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक कैंप कार्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने की मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव रहे।बैठक में प्रमुख मुद्दे रहे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना,18 वर्ष पूरे करने वालों का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए जोर शोर से मेहनत करना जरूरी है,लोक सभा प्रभारी ने अपने भाषण में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव गांव जाकर समाजवादी नीतियों को बताकर अखिलेश भईया को मुख्यमंत्री बनाना है,पूरे विधानसभा में पीडीए की बैठक का प्रमुख बिंदु रहा,वही पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राम लाल प्रजापति को बनाए जाने और पूरे बांदा चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया और कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूजन


सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने अपने भाषण में बताया कि दैवीय आपदा से हुए किसानों के नुकसान की सरकार भरपाई करे,जिला मीडिया प्रभारी ध्प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी ने अपने भाषण में लगे हुए स्मार्ट मीटर को हटवा कर वही पुराने मीटर लगाए जाए। इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता बाबू,नीलम गुप्ता,उर्मिला वर्मा,लोधी महेंद्र पाल वर्मा,अबरार फारूकी,राजकुमार गुप्ता,आमिर खान मन्नी,जितेन्द्र यादव,मुश्ताक अहमद,इरफान खान,दुर्गा यादव,पंकज यादव,अनुज कुशवाहा,मधुराज यादव, अर्जुन कुशवाहा,मनी कश्यप,मुन्ना खान,मिथलेश कुमार,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता उपस्थिति रहे सभा का कुशल संचालन रवि दिवाकर ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages