विश्वविद्यालय के यूआईइटी परिसर में स्थित डिपार्टमेंट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

विश्वविद्यालय के यूआईइटी परिसर में स्थित डिपार्टमेंट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के यूआईइटी परिसर में स्थित डिपार्टमेंट ऑफ वोकेशनल स्टडीज आज के दौर में छात्रों के लिए करियर निर्माण का एक उभरता हुआ केंद्र बनकर सामने आया है। यह सिर्फ एक विभाग नहीं, बल्कि क्रिएटिव करियर की लॉन्च पैड है।यह विभाग डिजाइन और स्किल-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में उन  युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है, जो क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। सत्र 2026-27 के लिए इस विभाग में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है । इस कोर्स में प्रवेश 12वीं के बाद मेरिट आधार पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार दिया जाता है। यूआईइटी के डायरेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम में यहां भी डीईएस चार वर्ष का कोर्स है । जिसमें 30 सीटें है और 54,400 प्रति वर्ष फीस है। वही भी वीओसी इन फैशन और अपील डिजाइन 3 साल का कोर्स है । इसमें भी  30 सीटें है और 39,200 प्रति वर्ष फीस है। इसके साथ ही वी बीओबी का 3 साल का कोर्स है जिसमें  40 सीटें है और  36,200 प्रति वर्ष शुल्क है।


विभागाध्यक्ष एआर.आशुतोष पाठक ने बाताया कि हम छात्रों को रियल प्रोजेक्ट्स, डिजाइन थिंकिंग और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस के साथ तैयार करते हैं, ताकि वे खुद अपने आइडिया से इंडस्ट्री में पहचान बना सकें । उन्होंने बताया कि विभाग में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं हैं, जहां छात्र खुद डिजाइन बनाते हैं, मॉडल तैयार करते हैं और इंडस्ट्री जैसी परिस्थितियों में काम करना सीखते हैं। विभाग में अनुभवी शिक्षकों की टीम मौजूद है, जिनमें आर्किटेक्चर और डिजाइन क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं।प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में इंडस्ट्री एक्सपर्ट भी छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि विभाग ने अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं, जिनमें स्कोपस, एनसीडीसी और वेब का साइंस वेब का साइंस जैसी प्रतिष्ठित जर्नल्स शामिल हैं। यहाँ नियमित रूप से विभिन्न आयोजन किए जाते हैं, खादी एवं क्राफ्ट इवेंट,योग दिवस ,गांधी जयंती कार्यक्रम ,इंडस्ट्रियल और एमएसएमई आधारित गतिविधियां ,ये आयोजन छात्रों को न केवल ज्ञान देते हैं बल्कि उन्हें इंडस्ट्री से भी जोड़ते हैं। विभाग के कई छात्र एमएन सी एस में कार्यरत हैं या फ्रीलांसिंग के माध्यम से अपना करियर बना रहे हैं। यहाँ प्लेसमेंट सिर्फ “कैंपस ड्राइव” नहीं, बल्कि पोर्टफोलियो और स्किल पर आधारित अवसर है। उन्होंने यह भी बताया कि छात्र इस कोर्स को पढ़कर इंटीरियर डिजाइनर,प्रोडक्ट डिजाइनर,यूएक्स यूआई डिजाइनर,फैशन डिजाइनर,कंसल्टेंट बन सकते है । छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर भी आर्किटेक्चर और इंडस्ट्रियल फर्म्स में दिए जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages