विश्व हिंदू परिषद के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

विश्व हिंदू परिषद के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

राष्ट्रभक्ति व संगठन मजबूती पर जोर

फतेहपुर, मो शमशाद । विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सत्र दोपहर दो बजे प्रारंभ हुआ, जिसका समापन रविवार को होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक एवं चंद्रिका उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना, संगठन के कार्यों से परिचित कराना व समाज के समक्ष मौजूद वर्तमान चुनौतियों के प्रति जागरूक करना बताया। मुख्य वक्ता विवेक कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि ऐसे चरित्रवान समाज का निर्माण करना है जो राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते वक्ता।

कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की महत्वपूर्ण पाठशाला है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को छह सत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष संतोष विनायक, जिला कार्याध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला मंत्री लोकेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री सोनपाल, नगर मंत्री मनमोहन साहू, नगर गौ सेवा प्रमुख अभिनव यादव, शैलेश, महेश, सानू सिंह, आकाश, रवि, आदित्य ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages