कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर के प्रतिनिधियों से नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से निजीकरण के संबंध में बातचीत हुई जिसमें नगर आयुक्त ने कहा कि 5000 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा, उन्होंने पुनः वार्ता कर प्रकरण का समाधान निकालने की बात कही। समिति ने कहा कि आप कर्मचारी हित में बेहतर कार्य कर रहे है, सेवानिवृत्त तिथि पर कर्मचारी का समस्त
भुगतान, पेंशन बुक एवं एसीपी आदि का भुगतान वर्षों से लंबित युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, मृतक आश्रित का नियुक्ति आदि सब ठीक और समय पर हो रहा है। बैठक में जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम बाल्मीकि, विनोद कुमार, मुन्ना हजारिया, पिंटू चौधरी, धीरज गुप्ता, मुकेश वाल्मीकि, बृजलाल भारती,अजीत बाघमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment