रक्तकेन्द्र में दंपति ने किया स्वैच्छिक रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

रक्तकेन्द्र में दंपति ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रक्तदान किसी को जीवन का उपहार देने का सबसे बड़ा माध्यम

फतेहपुर, मो शमशाद । मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के माध्यम से एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। संस्था के सहयोग से आशुतोष त्रिवेदी और उनकी पत्नी निष्ठा त्रिवेदी ने मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा समाज को रक्तदान के लिए आगे आने का संदेश दिया। आशुतोष त्रिवेदी ने चैथी बार रक्तदान कर नियमित रक्तदाता होने का परिचय दिया, जबकि उनकी पत्नी निष्ठा त्रिवेदी ने पहली बार रक्तदान कर इस नेक कार्य की शुरुआत की। दंपत्ति ने कहा कि रक्तदान केवल एक

रक्तकेन्द्र में रक्तदान करते दंपति। 

सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। रक्तदान के बाद दोनों ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें और नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी परिवार की खुशियां बचा सकता है। रक्तदान के उपरांत मानस रक्तकेंद्र की वरिष्ठ टेक्नीशियन अनामिका पाल ने दोनों रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके सेवा भाव की सराहना की। इस अवसर पर फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, रक्तकेंद्र की ओर से अनामिका पाल, बलराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages