पालिका में ईओ व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

पालिका में ईओ व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे

एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर, मो शमशाद । शासन के निर्देश पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद गुड्डू यादव, संतोष पटेल, नगर पालिका के वरिष्ठ बाबू मोहम्मद हबीब, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह सहित पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अधिशासी

नगर पालिका परिसर में पौध रोपित करते ईओ व अन्य।

अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages