झंडा गीत रचयिता की 49 वीं पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

झंडा गीत रचयिता की 49 वीं पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा पार्षद चैक मूर्ति स्थल पर झंडा गीत रचयिता पद्मश्री स्वर्गीय श्याम लाल गुप्त की पुण्यतिथि मनाते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने पार्षद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलन कर समाज के लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त ने पार्षद जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त ने भी पार्षद जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात दोहराई। वरिष्ठ संरक्षक राम

पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाज के लोग।

विशाल गुप्त ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्षद जी 19 वर्षों तक कांग्रेस कमेटी के लगातार अध्यक्ष भी रहे हैं जेल यात्राएं की 10 वर्ष फरारी में रहते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में कार्य किया। जिला जेल ंफतेहपुर में बैरक नंबर 9 में रहते हुए स्वतंत्रता के प्रति उमंग भरने के लिए शेष झंडा गीत की रचना की। इस मौके पर सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्त, शैलेंद्र शरन सिंपल, संजय गुप्ता, वेदजी, जगदीश गुप्ता, रामविशाल, मनीष गुप्ता, अजय कुमार साहू, आनंद गुप्त, अरुण जायसवाल, सभासद विनय तिवारी, बृजेश सोनी, दिलीप गुप्ता, सौनक गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता, सुशील गुप्ता, हरिओम, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक ने पार्षद सेतु के जीर्णाेद्वार उपरांत किया लोकार्पण

फतेहपुर। पचास नंबर उपरगामि सेतु का पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने जीर्णाेद्वार उपरांत लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि पुल के पुर्ननिर्माण पर लगा हुआ पार्षद सेतु पत्थर टूट गया था जिसको उनके पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह द्वारा पुनः उसी स्थान पर स्थापित कराया तथा आज लोकार्पण किया। इससे समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड गई और समाज के लोगों ने उनको इस उत्तम कार्य के लिये बहुत बहुत बधाई देते हुये सराहना की। इस मौके पर सुरेश चन्द्र गुप्ता, दिनेश चंद, बच्चा तिवारी, विनोद गुप्ता, शैलेन्द्र शरन सिंपल, अरुण जायसवाल, ब्रजेश सोनी, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनीता गुप्ता, भगत गुप्ता, सौनक गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages