भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पति पर करोड़ों की ठगी का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पति पर करोड़ों की ठगी का आरोप

ईंट भट्ठे में हिस्सेदारी व जमीन दिलाने के नाम पर रकम लेने का दावा

कारोबारी ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । कानपुर जनपद के मालवीय नगर निवासी कारोबारी प्रतीक मालवीय ने जनपद के भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा के पति व भाजपा नेता अवधेश मिश्रा समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर ईंट भट्ठे के कारोबार में हिस्सेदारी दिलाने और जमीन के कारोबार में साझेदार बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। कारोबारी ने मीडिया से बातचीत में पूरे मामले की जानकारी देते हुए सरकार और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। प्रतीक मालवीय के अनुसार, अवधेश मिश्रा ने स्वयं को भाजपा का बड़ा नेता व कारोबारी बताते हुए जमीन की खरीद-फरोख्त तथा ईंट भट्ठे के कारोबार में हिस्सेदारी दिलाने के लिए उनसे

पत्रकारों से बातचीत करते पीड़ित कारोबारी प्रतीक मालवीय व अन्य।

एग्रीमेंट किया था। आरोप है कि कारोबार के नाम पर अवधेश मिश्रा, उनकी पत्नी रेखा मिश्रा, बेटी सौम्या मिश्रा सहित अन्य लोगों के खातों में नगद व ऑनलाइन माध्यम से रकम ली गई। कारोबारी का दावा है कि विभिन्न माध्यमों से 96 लाख 97 हजार रुपये तथा 61 लाख 60 हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए। इसके अलावा ईंट भट्ठा संचालन के लिए अलग-अलग लोगों के खातों में करीब 75 लाख रुपये भी भेजे गए। प्रतीक मालवीय ने आरोप लगाया कि पूर्व में किए गए एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार अवधेश मिश्रा किसी अन्य व्यक्ति को साझेदार नहीं बना सकते थे। इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपित पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अवधेश मिश्रा व उनके परिजनों ने मिलकर गिरोह बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित की है और अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह छल किए जाने का आरोप है। कारोबारी ने दावा किया कि आरोपितों के खिलाफ पूर्व में फतेहपुर और कानपुर जनपद में भी मामले दर्ज हैं। प्रतीक मालवीय ने सरकार और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा उनकी रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages